औरैया: स्कूल जा रही वैन पोल से टकराई, बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ फरार हुआ ड्राइवर, पांच घायल

Facebook
X
WhatsApp

नौनिहालों की सुरक्षा के प्रति सहायक संभागीय परिवहन विभाग से लेकर यातायात पुलिस व स्कूल प्रशासन कितना सजग है। इसकी बानगी शनिवार को अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर-सिकरोड़ी मार्ग पर दिखी। नारायण पब्लिक स्कूल गिरधाीपुर में पढ़ने वाले नौनिहालों को लेकर जा रही वैन अनियंत्रित होकर पाेल से टकरा गई। चालक बच्चों को रोता-बिलखता छोड़कर

भाग निकला। 16 बच्चे वाहन में सवार थे। ग्रामीणों ने उन्हें सुरक्षित बाहन निकाला। पांच को चोट आने से उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए पास के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, हादसे की जानकारी होने पर पुलिस से अधिकारी अन्य महकमे के अधिकारियों की आंख खुली। यात्री कर अधिकारी ने 20 हजार का जुर्माना ठोंकते हुए क्षतिग्रस्त वाहन को पुलिस के हवाले किया। इसके बाद अभियान शुरू हुआ तो कई आटो पकड़े गए। जहां क्षमता से ज्यादा सवारियां मिली।

हादसे में घायल हुए बच्चों के नाम सृष्टि, मानवी, रेशू, प्रज्ञा, अंशुल बताया गया। अजीतमल पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त वैन में चालक की सीट समीप एक बीयर की कैन मिली। प्रदीप कुमार ने बताया कि चालक के नशे में होने की बात पता लगी है। जांच की जा रही है। हादसे में घायल हुए बच्चों के स्वजन को सूचना दी गई। नौनिहालों को पांडेय क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। किसी की हालत ज्यादा गंभीर नहीं है। मामूली चोटें आई हैं। पड़ताल के तहत यात्री कर अधिकारी रेहाना बानो ने बताया कि वैन में 16 बच्चे बताए गए हैं। जबकि नियम के तहत 12 सवारी होनी चाहिए। यह वाहन निजी है। स्कूल से इसका कोई लेनादेना नहीं है। वाणिज्यिक तौर इसका संचालन किया जा रहा था। जुर्माना लगाया गया है। चालक फरार है। उसकी तलाश पुलिस कर रही है। हादसे के बाद जिलेभर में वाहनों की चेकिंग शुरू कराई गई। दो आटो मिले, जिसमे 12 से ज्यादा सवारियां बैठी मिली। नियम चालक समेत चार का है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें