बदायूं: कई महीनों से घर के घेर में पढ़ी जा रही थी नमाज, पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

बदायूं। गांव में कोई मस्जिद न होने पर एक ही संप्रदाय के कुछ लोग एक घर में बने घेर में एक साथ नमाज पढ़ने की नई परंपरा शुरू कर रहे थे। ऐसा कई माह से हो रहा था। हर शुक्रवार को नमाज पढ़ी जाती थी। पुलिस को इसकी सूचना थी। इसके चलते शुक्रवार दोपहर पुलिस गांव पहुंची और मौके से घेर स्वामी समेत छह लोगों को थाने ले आई। इनका पुलिस ने फिलहाल शांतिभंग की धाराओं में चालान किया है। इसके साथ ही सीआरपीसी 107/16 में मुचलका भी पाबंद किया है।

मामला मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मद नगर सुलारा का है। गांव के कुछ लोग गांव निवासी हसीनउद्दीन के घर के घेर में बाहर से मौलाना को बुलाकर एकत्र होकर नमाज पढ़ने लगे थे। इसे लेकर गांव के लोगों ने आपत्ति भी जताई, लेकिन उन लोगों ने इस पर कोई सुनवाई नहीं की।

एसएसपी ने दिए थे नजर रखने के निर्देश
इस पर बीते दिनों गांव के लोगों ने एकत्र होकर एसएसपी डा. ओपी सिंह को ज्ञापन दिया था। एसएसपी ने मूसाझाग प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव को इस पर नजर रखने के आदेश दिए थे। शुक्रवार से पहले ही मूसाझाग पुलिस अलर्ट थी। गांव के लोगों से कह दिया गया था कि अगर ऐसा हो तो सूचना दी जाए।

शुक्रवार को दोपहर में फिर से नमाज पढ़ने की तैयारी शुरू हुई, पुलिस को सूचना मिल गई। गांव निवासी हसीनउद्दीन के घेर में नमाज पढ़ी जा रही थी कि पुलिस पहुंच गई। पुलिस वहां से हसीनउद्दीन, बजरुल, समी, मुज्जफर, नबास अली और मौलाना शाकिर अली को गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक मूसाझाग राजेश यादव ने बताया कि सभी छह लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान किया गया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें