UP News: बाराबंकी में भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज, वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश वर्मा ने घर-घर पहुंचकर गिनाईं सरकार की योजनाएं

Facebook
X
WhatsApp

UP News: बाराबंकी। आगामी राजनीतिक गतिविधियों को देखते हुए कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने जनसंपर्क अभियान को गति दे दी है। वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश वर्मा कार्यकर्ताओं के साथ लगातार गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं। इस दौरान केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है।

जनसंपर्क अभियान के दौरान ओम प्रकाश वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गरीब, किसान, महिला, युवा और समाज के प्रत्येक वर्ग के हित में अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है और भाजपा कार्यकर्ता इसी लक्ष्य के साथ घर-घर संपर्क कर रहे हैं।

Also Read –Maharashtra News: BHMS डॉक्टरों को एलोपैथी की अनुमति पर बवाल, IMA ने देशव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी

उन्होंने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, हर घर जल योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मुफ्त राशन योजना तथा महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि पात्र लाभार्थी इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और किसी भी समस्या की स्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं से संपर्क करें।

ओम प्रकाश वर्मा ने कहा कि भाजपा केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, सुशासन और विकास उसकी कार्यशैली का आधार है। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में प्रदेश सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिनका लाभ जनता को मिल रहा है।
उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से लगातार जनसंपर्क करने, नए लोगों को पार्टी से जोड़ने और सरकार की उपलब्धियों को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का आह्वान किया। उनके अनुसार भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं।

Also Read –Meta Child Safety Case: बच्चों की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही! Meta पर अमेरिकी कोर्ट का ₹8,100 करोड़ का ऐतिहासिक जुर्माना

अभियान के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों ने अपनी स्थानीय समस्याएं भी वरिष्ठ भाजपा नेता के समक्ष रखीं। ओम प्रकाश वर्मा ने संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के सदस्य तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। पार्टी का जनसंपर्क अभियान आगामी दिनों में भी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में जारी रहेगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें