कर्नाटक के धारवाड़ में भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत, शादी से लौट रहे थे सभी

Facebook
X
WhatsApp

धारवाड़ तालुक के बड़ा गांव के पास शुक्रवार देर रात करीब एक बजे एक तेज रफ्तार क्रूजर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया. इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी. छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और यह पता चला है कि लोग मनसुरा गांव में एक सगाई समारोह में भाग लेकर क्रूजर वाहन में सवार होकर लौट रहे थे।

आपको बता दे की घटना मनसुरा गांव से धारवाड़ के बेनक्कनी गांव जाते समय हुई. मृतकों की पहचान अनन्या (14), हरीश (13), शिल्पा (34), नीलाव्वा (60), मधुश्री (20), महेश्वरैया (11) और शंबुलिंगय्या (35) के रूप में हुई है. घायलों को हुबली के केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना धारवाड़ ग्रामीण थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने बताया कि क्रूजर वाहन में 20 लोग सवार थे. वाहन का चालक नियंत्रण खो बैठा और पेड़ से जा टकराया. जिला पुलिस अधीक्षक एसपी कृष्णकांत ने घटना स्थल का निरीक्षण किया. पुलिस की जांच चल रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें