कर्नाटक: बीजेपी के मंत्री ने सरेआम महिला को जड़ा थप्पड़, सोमन्ना के पास लेकर आई थी फरियाद

Facebook
X
WhatsApp

कर्नाटक की बसवराज बोम्मई सरकार में मंत्री वी. सोमन्ना इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। उनके एक कारनामे ने सरकार को असहज कर दिया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। अब इस वीडियो को लेकर राज्य सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है।

जानकारी के मुताबिक, महिला सोमन्ना के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंची थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना शनिवार (22 अक्टूबर, 2022) को चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट की है। बताया गया कि जमीन के मालिकाना हक के लिए एक महिला मंत्री वी सोमन्ना के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंची थी। इस दौरान मंत्रीजी का मूड किसी बात पर बिगड़ गया और उन्होंने महिला को एक थप्पड़ जड़ दिया।
घटना के कुछ देर के लिए मौके पर मौजूद लोग असहज हो गए और महिला भी झेंप गई, लेकिन वो मंत्री जी से अपनी के निदान के लिए फरियाद लगाती रही। वहीं, मंत्रीजी काफी गुस्से में नजर आ रहे थे। हालांकि, थप्पड़ मारने के पीछे की वजह सामने अभी नहीं आ पाई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें