कहां गायब हो गया मुख्तार अंसारी का विधायक बेटा, गाजीपुर से लखनऊ तक छापेमारी बेकार

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ: माफिया मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी कहां गायब हो गया है, इसकी पुलिस को कोई भी सूचना नहीं मिल रही है। पुलिस अब्बास अंसारी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है, लेकिन उसके हाथ हर बार खाली ही रह जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अब्बास अंसारी पंजाब या तो फिर राजस्थान में छिपा हो सकता है, क्योंकि मुख्तार अंसारी पंजाब के रोपड़ जेल में बंद थे। रोपड़ जेल से पंजाब सरकार मुख्तार को यूपी की जेल में भेजने के लिए कई बार टाल-मटोला किया था। यहीं वजह रही थी कि यूपी सरकार और पंजाब सरकार में मुख्तार अंसारी को लेकर काफी खींचतान चली थी, लेकिन आखिरकार मुख्तार अंसारी को बांदा जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। इस कारण से मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को पंजाब में छिपे होने की संभावना जताई जा रही है।

वहीं, अब्बास अंसारी के राजस्थान में छिपे होने की भी संभावना जताई जा रही है। अब्बास अंसारी ने एक हलफनामे में कहा था कि उसकी प्रॉपर्टी राजस्थान में भी है। यहीं नहीं अब्बास अंसारी की ससुराल भी राजस्थान में है। इस कारण अब्बास के राजस्थान में छिपे होने की संभावना प्रबल होती दिखाई दे रही है।|

धोखाधड़ी कर शस्त्र लाइसेंस ट्रांसफर कराने के मामले में मऊ से विधायक अब्बास अंसारी की पुलिस को तलाश है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने भी 10 अगस्त तक उसको गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश दिया था, लेकिन 10 अगस्त बीतने के बाद भी अभी तक अब्बास अंसारी पुलिस की पकड़ से दूर है। वहीं, अगर अब्बास अंसारी जल्द कोर्ट में हाजिर नहीं होते हैं तो उनकी संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई प्रशासन कर सकता है। इससे पहले भी मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के खिलाफ लखनऊ में कुर्की के संबंध में चेतावनी जारी हो गई है। लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट ने अब्बास अंसारी के खिलाफ कुर्की का नोटिश जारी किया है। पुलिस ने कोर्ट की ओर से जारी नोटिस को उनके विधायक आवास के बाहर चस्पा कर दिया है।

बता दें कि अब्बास अंसारी को पकड़ कर लाने के लिए लखनऊ की महानगर पुलिस को कोर्ट ने 27 जुलाई तक का समय दिया था, लेकिन लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस उसको तय समय सीमा में नहीं पकड़ पाई। समय सीमा में अब्बास को न पकड़ पाने के बाद पुलिस ने कोर्ट से और समय मांगा था। जिस पर एमपी-एमएलए कोर्ट ने पुलिस को 10 अगस्त तक का समय दिया। अब 10 अगस्त का समय भी बीत गया है और अब्बास अंसारी पुलिस की पकड़ से दूर है। ऐसे में अब्बास की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई हो सकती है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें