कांग्रेस ने जारी की 28 प्रत्याशियों की नई लिस्ट, 11 महिलाओं को भी टिकट

Facebook
X
WhatsApp

यूपी विधानसभा चुनाव  में अपनी खोई जमीन की वापसी के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी   जी-जान से जुटी हुई हैं. कांग्रेस ने इस बार अकेले चुनावी समर में उतरने का फैसला किया है. लिहाजा इस बार कांग्रेस ने किसी भी दल से गठबंधन नहीं किया है. पार्टी सभी 403 सीटों पर अपने उम्‍मीदवार खड़े कर रही है. इसी क्रम में पार्टी ने सोमवार को 28 उम्‍मीदवारों की एक और लिस्‍ट जारी की. इस लिस्‍ट में 11 महिलाओं के नाम शामिल हैं.

बता दें कि ने इस बार 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने का ऐलान किया है. अभी तक जारी उम्‍मीदवारों में इसका पालन भी किया गया है. कांग्रेस ने आधी आबादी के सहारे अपनी वापसी की तैयारी की है. इसी क्रम में सोमवार को जारी लिस्‍ट में हांडिया से रीना देवी बिंद, चैल से तलत अजीम, मेजा से माधवी राय, करछना से रिंकी सुनील पटेल के नाम का ऐलान किया गया है। कटेहरी से निशात फातिमा, बालहा से किरण भारती, तरबगंज से त्वारिता सिंह, मनकापुर से संतोष कुमारी, बांसगांव से पूनम आजाद, चिल्‍लूपार से सोनिया शुक्‍ला और घोसी से प्रियंका यादव को मैदान में उतारा है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें