कांग्रेस विधायक अदिति सिंह आज भाजपा में हो सकती हैं शामिल

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। रायबरेली सदर से कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह बीजेपी का दामन थाम सकती हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को शाम चार बजे विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

रायबरेली सदर से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह लंबे समय से कांग्रेस के खिलाफ बगावती तेवर में नजर आ रही हैं। वहीं, कई मौकों पर बीजेपी सरकार की नितियों की सराहना भी की है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने अदिति सिंह को नोटिस भी थमाया था।

पिछले दिनों अदिति सिंह ने साफ कह दिया था कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम का हिस्सा बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा था कि योगी आदित्यनाथ सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं और उनकी टीम का हिस्सा बनकर अपनी विधानसभा के लिए ज्यादा बेहतर कर सकूंगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें