काउंटिंग से पहले EVM पर मची रार, अखिलेश ने लगाया चोरी का आरोप

Facebook
X
WhatsApp

यह वही सपा है जिससे जनता खफा है और 10 मार्च को अखिलेश कहेंगे ईवीएम बेवफा है। लेकिन अखिलेश ने तो बीते 8 मार्च को ही ईवीएम को बेवफा कहना शुरू कर दिया। अखिलेश यादव ने बीते मंगलवार की शाम लखनऊ में ईवीएम को लेकर चुनाव आयोग पर कई आरोप लगाए। इसी के जवाब में पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और अब अनुराग ठाकुर ने हमला किया है।

अखिलेश यादव के आरोपों पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी उन पर हमला किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि अखिलेश यादव नई हवा, नई  सपा की बात करते थे तो उन्होंने इसके जवाब में कहा था कि वही हवा है, वही सपा है, जिससे जनता खफा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कि उन्होंने यह भी कहा था कि 10 मार्च को अखिलेश कहेंगे ईवीएम बेवफा है। लेकिन अखिलेश 8 मार्च से ही ईवीएम को बेवफा साबित करने पर तुल गए हैं और अपनी हार का बहाना ढूंढ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सपा पर आतंकी, दंगाई और गुंडों की पूरी छाप है और जनता समाजवादी पार्टी के चरित्र को पूरी तरह समझ चुकी है और नकार भी चुकी है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा के पक्ष में अब नया ‘एम वाई’ फैक्टर है। यह नया ‘एम वाई’ मतलब मोदी और योगी है।एम वाई’ मतलब मोदी की योजनाएं हैं। यह जनता के दिल में घर कर चुका है जिसका खुलासा 10 मार्च को हो जाएगा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना के पहले तमाम एग्जिट पोल्स ने भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने का अनुमान जताया है. इसके बाद से ही यूपी का सियासी पारा गरम हो गया. मतगणना स्थलों पर निगरानी और तेज हो गई है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें