कार्टून शेयर कर राहुल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- और कितने तरह से देश को लूटेगी भाजपा

Facebook
X
WhatsApp

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। हालांकि उन्होंने पीएम मोदी का नाम नहीं लिया है, लेकिन उन्होंने एक कार्टून को साझा करते हुए लिखा, सच से, सवालों से, कार्टून से वह सब से डरता है। इसके अलावा एक और ट्वीट करके राहुल ने देश की गिरती जीडीपी, बढ़ती बेरोजगारी और पेट्रोल-डीजल की आसमान छूटी कीमतों को लेकर भी हमला बोला है। उन्होंने लिखा आखिर और कितने तरीके से भारत को लूटेगी भाजपा।

गौर करने वाली बात है कि राहुल गांधी अलग-अलग मुद्दों पर लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इससे पहले राहुल ने कोरोना की वैक्सीन को लगाने की प्रक्रिया में सुधार की बात कही थी। उन्होंने कहा कि सिर्फ ऑनलाइन वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराना काफी नहीं है। जो लोग वैक्सीन सेंटर पर खुद चलकर आएं उन्हें बिना रजिस्ट्रेशन के ही वैक्सीन लगानी चाहिए। जीवन का अधिकार उनका भी है जिनके पास इंटरनेट नहीं है। बता दें कि देश में हर किसी को मुफ्त में कोरोना की वैक्सीन लगाने का पीएम मोदी ने ऐलान किया था।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें