कासगंज: बोलेरो और टैंपो में जोरदार भिड़ंत, हादसे में 7 की मौत, 8 अन्य गंभीर रूप से घायल

Facebook
X
WhatsApp

कासगंज के पटियाली थाना क्षेत्र में कायमगंज मार्ग पर मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। गांव अशोकपुर मोड़ के पास बोलेरो और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 8 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पटियाली CHC पहुंचाया। जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अभी मृतकों के नाम सामने नहीं आए हैं।
पुलिस जानकारी जुटा रही है। मरने वाले सभी लोग टेंपो में सवार थे। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़े गए।
बिजनौर के नजीबाबाद में सोमवार देर रात घर में जल रहे दीया से आग लग गई। घर में मौजूद परिवार के 6 लोग बुरी तरह झुलस गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला, लेकिन गंभीर रूप से झुलसी 6 महीने की बच्ची और एक अन्य की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे 4 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
बीती देर रात नजीबाबाद के आदर्श नगर क्षेत्र में गली नंबर-6 बी में रहने वाले आशीष के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। घर में रहने वाले आशीष के माता-पिता उनकी पत्नी और दो पुत्री गंभीर रूप से झुलस गई। आग ने काफी समय तक मकान को अपनी चपेट में ले रखा था।
पड़ोसियों के फोन करने के बाद स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। डॉक्टरों ने दो घायलों को बिजनौर के लिए रेफर कर दिया है, जबकि तीन लोगों को नजीबाबाद के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है। झुलसने वालों में आशीष (35), सुधा (65), सुभाष चंद्र (70), अनुषा (5) हैं। वहीं बच्ची वाची (6 माह) और आशीष की पत्नी मिताशी की मौत हुई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें