किसान इंटर कॉलेज राजगढ़ के प्रांगण में आज पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से जनसभा को किया संबोधित

Facebook
X
WhatsApp

किसान इंटर कॉलेज राजगढ़ के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में आज प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी ने वर्चुअल के माध्यम से जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी एलईडी लगाई गई थी जिसमें विधानसभा के मड़िहान के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सहित समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के 10 कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिसमें विधानसभा के प्रभारी देवेंद्र सिंह जी एवं माननीय ऊर्जा राज्य मंत्री  रमाशंकर सिंह पटेल जी ने माला एवं गमछा पहनाकर सम्मान पूर्वक सदस्यता ग्रहण कराई।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला के प्रभारी देवेंद्र सिंह एवं माननीय ऊर्जा राज्यमंत्री एवं मड़िहान के विधायक  रमाशंकर सिंह पटेल एवं प्रवासी पप्पू ठाकुर जी एवं विजय सिंह जी एवं विस्तारक  पवन कुमार बघेल जी एवं जिला उपाध्यक्ष  जगदीश सिंह जी एवं श्री अमित पांडेय जी जिला महामंत्री दिनेश वर्मा जी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नागेंद्र नाथ मिश्र (मुन्ना मिश्रा) एवं भूपेंद्र सिंह जी एवं  बलवंत प्रकाश मिश्रा जी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दुबे जी एवं श्री जयप्रकाश सिंह एवं सभी मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह जी एवं वीरेंद्र कोल जी एवं श्री राज बहादुर सिंह एवं श्री बैजनाथ प्रजापति जी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय जी एवं श्रीमती चिंतामणि मोर्य एवं संध्या सिंह एवं ओमप्रकाश केसरी  एवं श्वेता सिंह एवं  कृष्णा तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें