Operation Blue Star की बरसी पर श्री हरिमंदिर साहिब में लगे खालिस्तान के नारे, दीप सिद्धू के पाेस्टर लहराए

Facebook
X
WhatsApp

अमृतसर। श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। गर्मख्याली संगठनाें ने खालिस्तान, भिंडरावाला और दीप सिद्धू के पोस्टर लहराए। आपरेशन ब्लू स्टार की वर्षगांठ पर बड़ी संख्या में सिविल वर्दी में पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि आजादी ने सिखों को धार्मिक और राजनीतिक रूप से कमजोर किया है।
यहां पहली बार संगत के लिए श्री अकाल तख्त साहिब के पास एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान अरदास में हिस्सा लेने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब पहुंच गए है। इसके साथ ही शहर में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए है। पिछले काफी दिनों से सुरक्षा एजेंसियों ने शहर को चारों तरफ से सील किया हुआ है। पंजाबभर से पुलिस और अ‌र्द्धसैनिक बल के 10 हजार जवान शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए हैं।
शहर में धारा 144 लागू करते हुए लाइसेंसी हथियार लेकर चलने पर भी रोक है। किसी भी प्रकार से शहर का माहौल खराब न हो, इस पर पुलिस कड़ी नजर रखे हुए है। शहर के प्रवेश द्वारों पर लगातार वाहनों की चेकिग की जा रही है। बैरिकेडिग के जरिए 90 जगहों पर नाकाबंदी की गई है। इसके साथ ही 110 पीसीआर की टीमें शहर में लगातार गश्त कर रही हैं। अगर कहीं कोई वारदात होती है तो ये टीमें तुरंत मौका-ए-वारदात पर पहुंचेंगी।
केवल दरबार साहिब के आसपास और हेरिटेज स्ट्रीट में चार हजार जवानों (सादे कपड़ों व वर्दी में) को तैनात किया गया है। पुलिस की गुप्तचर टीमें गर्मख्यालियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, श्री दुर्ग्याणा तीर्थ, श्री रामतीर्थ, माल के प्रवेश द्वारों पर लगातार तलाशी ली जा रही है। हेरिटेज स्ट्रीट और श्री दरबार साहिब के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। दल खालसा के वर्कर भी बड़ी संख्या में समागम में हिस्सा लेने के लिए अकाल तख्त पर पहुंचे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें