कुत्ते ने पेश की वफादारी की मिसाल, सीने पर खाई गोली, जान देकर मालिक को बचाया

Facebook
X
WhatsApp

सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात थाना अंतर्गत विकवाजितपुर गांव का है. यहां कुत्ते ने खुद सीने पर गोली खाकर मालिक की जान बचा ली. सांसद मेनका गांधी के हस्तक्षेप के बावजूद कुत्ते का समुचित इलाज नहीं हुआ और उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है
दरअसल यह मामला जिले के कोतवाली देहात थाना अंतर्गत विकवाजितपुर गांव का है. गांव निवासी विशाल श्रीवास्तव उर्फ शनि गांव में पिछले कई वर्षों से गोशाला चलाते हैं. गोशाला परिसर में ही रविवार को भूसा रखने के लिए भूसौले का निर्माण करवा रहे थे. इसी दौरान बगल के रामबरन वर्मा पीजी कॉलेज के प्रबंधक अनिल वर्मा अपने ड्राइवर के साथ गोशाला के अंदर पहुंचे और विशाल को भूसौला निर्माण करने से रोकने लगे. बताया जा रहा कि देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि गुस्से में आए अनिल वर्मा ने अपना लाइसेंसी असलहा निकालकर विशाल पर फायर कर दिया.उस समय विशाल का पालतू कुत्ता मैक्स भी वहां मौजूद था. मालिक पर फायर होता देख मैक्स आगे आ गया और गोली उसे जा लगी. गोली लगने से वह घायल हो गया. घटना के बाद अनिल वर्मा मौके से भाग निकले. इसके बाद विशाल अपने साथियों के साथ पालतू कुत्ते मैक्स को लेकर जिला पशु अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी रही. चंद घंटों के बाद रीढ़ में गोली लगने की वजह से कुत्ते मैक्स की मौत हो गई. इसके पीछे चिकित्सकों की लापरवाही बताई जा रही है.
वहीं, पीड़ित की तहरीर पर प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विवेचना में उसे शामिल करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें