कुमार विश्वास की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने फिलहाल लगाई रोक, जारी रहेगी मामले की सुनवाई

Facebook
X
WhatsApp

पंजाब चुनाव के समय दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को खालिस्तान समर्थक कहे जाने के मामले में केस में फंसे कवि कुमार विश्वास को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है. हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. फिलहाल कुमार विश्वास को अंतरिम राहत दी गई है. उनकी हाईकोर्ट में लगाई गई केस खारिज करने की याचिका पर सुनवाई जारी रहेगी. बता दें कि कुमार विश्वास पर रोपड़ में केस दर्ज हुआ था. सोमवार को हाईकोर्ट से मिली राहत से इतर इस मामले में अभी पूरा आदेश आना बाकी है.

गौरतलब हो कि रोपड़ में मशहूर कवि कुमार विश्वास पर दर्ज कराई गई एफआईआर में उनपर यह आरोप लगा था कि उन्होंने आप नेता अरविंद केजरीवाल पर खालिस्तान से संबंध होने का गलत आरोप लगाया था. पंजाब में दर्ज इस केस में जारी हुए समन को तामिल कराने के लिए पंजाब पुलिस कुमार विश्वास के गाजियाबाद स्थित आवास पर भी पहुंची थी. पंजाब पुलिस की तस्वीरें ट्विट करते हुए कुमार विश्वास ने लिखा था कि जिसके इशारे पर यह सब कार्रवाई हो रही है वो भंगवत मान और पंजाब को धोखा देगा.

कुमार विश्वास की याचिका पर हाईकोर्ट में बुधवार को भी एक घंटे तक सुनवाई हुई थी. जिसक बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. उल्लेखनीय हो कि कुमार विश्वास की ओर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए बताया गया था कि अरविंद केजरीवाल को लेकर दिए गए बयान के चलते 12 अप्रैल को रोपड़ में दर्ज की गई यह प्राथमिकी कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन कर की गई है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें