404 Not Found


nginx
कुशल खिलाड़ियों के लिए दारोगा भर्ती का रास्ता साफ, योगी सरकार ने दो प्रतिशत कोटा किया निर्धारित - India24x7 Live TV

Translate Your Language :

कुशल खिलाड़ियों के लिए दारोगा भर्ती का रास्ता साफ, योगी सरकार ने दो प्रतिशत कोटा किया निर्धारित

Facebook
X
WhatsApp

 ओलंपिक से लेकर अन्य राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर सीधी भर्ती में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है। कैबिनेट ने उप्र पुलिस (कुशल खिलाड़ी) की भर्ती व बिना पारी पदोन्नति नियमावली-2021 को मंजूरी दे दी है। दारोगा भर्ती में कुशल खिलाड़ियों के लिए दो प्रतिशत कोटा भी निर्धारित किय व अंतराराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल हासिल करने वाले खिलाड़ियों के लिए बिना पारी पदोन्नति (आउट आफ टर्न प्रमोशन) की शर्ते भी निर्धारित की गई हैं। अब अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उपनिरीक्षक के पद पर भर्ती होने के साथ-साथ पदोन्नति का लाभ भी मिल सकेगा। एक अधिकारी के अनुसार वर्ष 2000 में उप्र पुलिस में उपनिरीक्षक के 38 पदों पर कुशल खिलाड़ियों की भर्ती हुई थी। कुशल खिलाड़ियों के लिए कोई नियमावली न होने की वजह से लंबे समय से उनकी उपनिरीक्षक के पद पर सीधी भर्ती नहीं हो सकी थी। अन्य राज्यों की पुलिस की तरह अब उत्तर प्रदेश पुलिस में भी खिलाड़ियों के लिए भर्ती के अवसर बढ़ेंगे व अंतराराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल हासिल करने वाले खिलाड़ियों के लिए बिना पारी पदोन्नति (आउट आफ टर्न प्रमोशन) की शर्ते भी निर्धारित की गई हैं। अब अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उपनिरीक्षक के पद पर भर्ती होने के साथ-साथ पदोन्नति का लाभ भी मिल सकेगा। एक अधिकारी के अनुसार वर्ष 2000 में उप्र पुलिस में उपनिरीक्षक के 38 पदों पर कुशल खिलाड़ियों की भर्ती हुई थी। कुशल खिलाड़ियों के लिए कोई नियमावली न होने की वजह से लंबे समय से उनकी उपनिरीक्षक के पद पर सीधी भर्ती नहीं हो सकी थी। अन्य राज्यों की पुलिस की तरह अब उत्तर प्रदेश पुलिस में भी खिलाड़ियों के लिए भर्ती के अवसर बढ़ेंगे।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें