कुशीनगर नाव हादसे में लापता तीनों महिलाओं की मौत, नारायणी नदी में जाल डालकर निकाले गए शव; CM योगी ने जताया दुख

Facebook
X
WhatsApp

कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र से होकर बहने वाली नारायणी नदी में नाव पलट गई. स्थानीय लोगों ने 7 लोगों की जान बचाई, जबकि तीन लोगों की मौत हो गई. काफी तलाश के बाद तीनों के शव को नदी से बाहर निकाल लिया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने का निर्देश दिया है.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कुशीनगर में नारायणी नदी में हुए नाव हादसे को लेकर जिला प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य करने के निर्देश दिए. उन्होंने दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है.4-4 लाख रुपए देने का एलानघटना की सूचना पर पहुंचे खड्डा विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक विवेकानंद पांडे ने कहा कि 7 लोग सुरक्षित हैं, जबकि 3 लोगों की मौत हो गई है. इस दुख की घड़ी में हम उनके साथ हैं. मृतकों के परिवार को आपदा राहत और बचाव कोष से 4-4 लाख रुपये की मदद दी जाएगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें