कैप्टन अमरिंदर ने सभी कांग्रेस विधायकों को लंच पर बुलाया, सिद्धू को नहीं भेजा न्योता

Facebook
X
WhatsApp

पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का चीफ बनाए जाने के बाद भी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने 21 जुलाई को सभी कांग्रेस विधायकों और सांसदों को लंच पर बुलाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लंच में शामिल होने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू को न्यौता नहीं भेजा गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 21 जुलाई को सभी विधायकों को लंच पर बुलाया है। अमरिंदर सिंह ने पंचकूला में ये लंच आयोजित किया है, जिसमें पार्टी के सभी विधायकों, सांसदों को न्योता भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक, पंजाब कांग्रेस के नए-नए अध्यक्ष बने नवजोत सिंह सिद्धू को न्योता नहीं दिया गया है। माना जा रहा है कि, अमरिंदर सिंह सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से नाराज हैं।

कैप्टन अमरिंदर सिंह इतने नाराज हैं कि उन्होंने सिद्धू को अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई तक नहीं दी। खबर है कि कैप्टन ने सिसवां फार्म हाउस पर अपने कुछ करीबियों के साथ बैठक की है। इससे पहले ही रविवार रात सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने का ऐलान कर दिया गया था। उधर सिद्धू का कांग्रेसी नेताओं से मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को वे चंडीगढ़ पहुंचकर कार्यकारी प्रधान बनाए गए कुलजीत नागरा से मिले।

वहीं ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि, सिद्धू के साथ चल रहे विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का दावा है कि सिद्धू ने कैप्टन से मिलने का समय मांगा है। जैसे ही समय मिलेगा तो उनसे मुलाकात हो जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू अपने काम में जुट गए हैं। उन्होंने सबसे पहले गुरुद्वारे में माथा टेका, इसके बाद अपनी नई टीम से मुलाकात की। सोमवार सुबह नवजोत सिंह सिद्धू ने नए वर्किंग प्रेसिडेंट से मुलाकात की. कांग्रेस ने पंजाब में चार नए वर्किंग प्रेसिडेंट बनाए हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें