कोरोना की तीसरी लहर में और बढ़े मामले, तमिलनाडु में लगाया गया लाकडाउन,

Facebook
X
WhatsApp

देश में कोरोना की तीसरी लहर अपने चरम पर है। आज भी तीन लाख से ज्यादा कोरोना के मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र, कर्नाटक में कोरोना के सबसे ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। तीसरी लहर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच तमिलनाडु में लाकडाउन लगा दिया गया है। यह लाकडाउन अभी 23 जनवरी तक लगाया गया है। वहीं, केरल में कोरोना के मामलों की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री वीना जार्ज ने बताया कि राज्य में अभी लगभग 1 लाख 99 हजार (1,99,000 ) कोरोना के सक्रिय मरीज हैं, लेकिन उनमें से केवल 3% ही अस्पताल में भर्ती हैं,

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में कुछ कमी देखी जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीकेंड कर्फ्यू को हटाने के लिए उपराज्यपाल को सिफारिश भेजी है। साथ ही केजरीवाल ने बाजारों में आड-ईवन सिस्टम को हटाने और निजी कार्यालयों को 50 फीसद क्षमता संचालित करने की अनुमति देने के लिए कहा है।

जिसपर दिल्ली के उपराज्यपाल ने निजी दफ्तरों में 50 फीसदी उपस्थिति में मंजूरी दी है और वीकेंड कर्फ्यू और बाजारों को खोलने के संबंध में यथास्थिति बनाए रखे जाने का निर्देश दिया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें