Translate Your Language :

कोरोना के नए मामलों का आंकड़ा 1.30 लाख के पार, महाराष्ट्र में 40,925 केस मिले

Facebook
X
WhatsApp

कोरोना संक्रमण के मामले देशभर में बहुत तेजी से बढ़ने लगे हैं। आठ दिन के भीतर ही प्रतिदिन मिलने वाले नए मामलों का आंकड़ा 10 हजार से बढ़कर एक लाख को पार कर गया है। देश में ओमिक्रोन वैरिएंट से  मौत भी हुई है। ओडिशा में पिछले महीने जान गंवाने वाली महिला के इससे संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। ओमिक्रोन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं और इससे संक्रमित होने वाले लोगों का आंकड़ा तीन हजार को पार कर गया है।पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,31,305 नए मामले सामने आए हैं। ये सिर्फ 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आंकड़े हैं। महाराष्ट्र में 40,925 नए केस मिले हैं, जिनमें से अकेले मुंबई में ही 20,971 मामले शामिल हैं। दिल्ली में भी नए मामलों का आंकड़ा 17 हजार को पार कर गया है। नौ लोगों की मौत भी हुई है। बंगाल में 18,213 नए मामले सामने आए हैं। देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंच गया है। देश में ओमिक्रोन संक्रमण के मामले भी बढ़कर 3,032 हो गए हैं। इसके महाराष्ट्र में 876, दिल्ली में 465, कर्नाटक में 333, राजस्थान में 291, केरल में 305 और गुजरात में 204 केस हैं।मुंबई में एक दिन में 20,971 नए केस सामने आए हैं मुंबई में 91,731 सक्रिय मामले हैं। वहीं दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 17,335 नए मामले सामने आए और 9 लोगों की मौत हो गई। दिल्‍ली में सक्रिय मामले 39,873 और पाजिटिविटी रेट 17.73 फीसद है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के 40,925 नए मामले सामने आए जबकि 20 मरीज़ों की मौत हो गई। महाराष्‍ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 1,41,492 हैं। ओमिक्रोन के मामले 876 हैं, जिसमें से 435 मरीज ठीक हुए हैं।वहीं पश्चिम बंगाल में 18,213 नए कोविड मामले आए जबकि महामारी से 18 लोगों की मौत हो गई। बंगाल में सक्रिय मामलों की संख्या 51,384 है। झारखंड में एक दिन में 3,825 नए कोविड मामले सामने आए जबकि आठ लोगों की मौत हो गई। झारखंड में 17,206 सक्रिय मामले हैं। हरियाणा में कोरोना 3,748 नए मामले दर्ज किए गए। राज्‍य में पाजिटिविटी रेट 8.11 फीसद है। हरियाणा में ओमिक्रोन के मामलों का आंकड़ा 123 पर है। पंजाब में 2901 नए कोविड मामले आए। सूबे सक्रिय मामलों का आंकड़ा 9425 है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें