कोरोना मरीज के परिवार को अस्‍पताल ने थमाया 19 लाख का ब‍िल, 8 लाख देने के बाद भी नहीं दिया शव

Facebook
X
WhatsApp

कोरोना संक्रमण काल में अस्‍पतालों की मनमानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। इन अस्‍पतालों के आगे कोरोना पीड़ि‍त लोग बेबस नजर आ रहे हैं। ताजा मामला यूपी की राजधानी लखनऊ का है। गोमती नगर के टेंडर पाम अस्‍पताल में भर्ती एक महिला मरीज की कई द‍िनों तक इलाज के बाद मौत हो गई। अब बकाया बिल न चुकाने के कारण अस्‍पताल शव नहीं दे रहा है। पीड़ित ने लखनऊ के डीएम से शिकायत की है। हालांकि, अभी तक कोई कार्रवाई न होने की वजह से मृतका का शव अस्‍पताल में ही है।

मिली जानकारी के मुताबिक , उन्‍नाव के रहने वाले अनिल कुमार की पत्‍नी कोरोना की चपेट में आ गई थी। तबीयत ब‍िगड़ने पर अन‍िल कुमार ने अपनी पत्‍नी को लखनऊ के गोमती नगर स्‍थि‍त टेंडर पाम अस्‍पताल में भर्ती कराया था। बीते रव‍िवार को अन‍िल की पत्‍नी का न‍िधन हो गया। अनिल कुमार ने बताया कि अस्‍पताल ने पत्‍नी के इलाज के तौर पर 19 लाख 20 हजार रुपए का बिल थमा द‍िया। इसमें से वह 8 लाख 85 हजार रुपए अस्‍पताल को दे चुके हैं, तो अभी 10 लाख 75 हजार का बिल बकाया है।

अन‍िल ने कहा कि जब उन्‍होंने अस्‍पताल से पत्‍नी का शव मांगा तो अस्‍पताल बकाया बिल मांगने लगा, लेकिन अब उनके पास पैसा नहीं है। अस्‍पताल बार-बार 10 लाख 75 हजार रुपए के बकाया बिल के लिए दबाव डाल रहा है। बकाया बिल न चुकाने के कारण अस्‍पताल शव नहीं दे रहा है। इस मामले को लेकर पीड़ित अनिल कुमार ने लखनऊ के डीएम से शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई न होने की वजह से मृतका का शव अस्‍पताल में ही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें