कोरोना संकट के बीच विदेश से आक्सीजन लाने के लिए भारतीय नौसेना के पोत रवाना

Facebook
X
WhatsApp

देश में कोरोना संकट की इस घड़ी में भारतीय नौसेना एक बार फिर देशवासियों के बचाव में सामने आई है। नौसेना ने विदेश से आक्सीजन से भरे क्रायोजेनिक कंटेनर लाने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की है। कोरोना संक्रमण के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी से इस समय देश में आक्सीजन की भारी किल्लत है। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नौसेना के युद्धक पोत शुरू में बहरीन, सिंगापुर और थाईलैंड से आक्सीजन लेकर आ रहे हैं।

बहरीन में मनामा बंदरगाह पर पहुंच चुके हैं दो पोत

उन्होंने बताया कि दो पोत आइएनएस कोलकाता और आइएनएस तलवार बहरीन में मनामा बंदरगाह पर पहुंच चुके हैं। ये 40 मीट्रिक टन तरल आक्सीजन लेकर मुंबई लाएंगे। एक अन्य पोत आइएनएस जलाश्व बैंकाक रवाना हो गया है जबकि आइएनएस ऐरावत इसी मिशन के तहत सिंगापुर जा रहा है। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवल ने बताया कि नौसेना ने आक्सीजन लाने के लिए समुद्र सेतु द्वितीय अभियान शुरू किया है। पिछले साल लाकडाउन के कारण विदेश में फंसे लोगों को लाने के लिए नौसेना ने वंदेभारत अभियान के तहत समुद्र सेतु अभियान चलाया था।

नागरिकों के उपयोग के लिए नौसेना ने बनाए तीन कोविड अस्पताल 

नागरिकों के उपयोग के लिए भारतीय नौसेना द्वारा तीन अस्पताल बनाए गए हैं। इसकी जानकारी देते हुए रक्षा मंत्री कार्यालय ने बताया कि पश्चिमी नौसेना कमान के अंतर्गत तीन नौसेना अस्पतालों में बनाए गए हैं। इसमें आइएनएसएस जीवनवती गोवा, आइएनएचएस पतंजलि करवर और आइएनएसएस संधानी मुंबई के अस्पताल शामिल हैं। गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के तीनों अंगों को निर्देश दिया था कि नागरिक उपयोग के लिए सेना के अस्पतालों का उपयोग किया जाए।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें