कोविड वैक्सीन का पहला डोज़ एक्ट्रेस राधिका मदान ने ले लिया है , लोगों से की वैक्सीन लगवाने की अपील

Facebook
X
WhatsApp

पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा हैं, खासकर भारत पर इस समय कोरोना कहर बनकर टूट पड़ा हैं और ऐसे भयावह स्थिति में मात्र एक विकल्प हैं कि जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन लगाए. 18 उम्र से ऊपर वालों के लिए कोरोना वैक्सीन लगवाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी हैं और एक्ट्रेस राधिका मदान ने वैक्सीन का पहला डोज़ ले लिया है.

जी हां, सोशल मीडिया पर वैक्सीन लेते हुए राधिका ने अपनी फोटो शेयर की हुई हैं और लोगों से रजिस्ट्रेशन की गुजारिश कर रही हैं. राधिका लिखती हैं ” एक समय पर एक कदम. मैंने वैक्सीन लगवा ली है. ”

इसके बाद एक्ट्रेस ने लोगों से भी लगवाने की अपील की. एक्ट्रेस ने लिखा, ”मैं लोगों से विनती कर रही हूं कि वैक्सीन के लिए जल्द से जल्द पंजीकरण कराए और अपना डोज़ ले. पूरी सावधानी के साथ वैक्सीन सेंटर पर जाए, डबल मास्क पहनें, हाथों को सैनिटाइज करें, पर्याप्त दूरी रखें और घबराएं नहीं. वैक्सीन लेनें के एक दिन पहले भरपूर नींद लेना न भूलें और ज्यादा से ज्यादा पानी पीते रहें.

आपको बता दें कि इस मुश्किल दौर में बॉलीवुड सितारें सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस से सतर्क रहने की गुजारिश कर रहे हैं. जिससे जो बन पा रहा हैं, अपनी जी जान लगाकर इस महामारी के दौर में मदद के लिए तैयार हैं. लेकिन अगर कोरोना को जड़ से खत्म करना हैं तो वैक्सीन लेना अनिवार्य हैं और बॉलीवुड के इन खास सितारों का यही संदेश हैं.

काम की बात करें तो राधिका फिल्म ‘पटाखा’ , ‘मर्द को दर्द नही होता’ और ‘अंग्रज़ी मीडियम’ से धमाका करने के बाद ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू करने के लिए भी तैयार हैं.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें