कोविड संकट के बीच ओम बिरला ने संसद में तैयारियों का लिया जायजा, कहा- उम्मीद है सभी रहेंगे सुरक्षित

Facebook
X
WhatsApp

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद में कोविड मामलों में वृद्धि को देखते हुए स्वच्छता कार्य और तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संसद में आगामी बजट सत्र को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। सोमवार को राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दोनों सदनों के महासचिवों को कोरोना प्रसार के मौजूदा परिदृश्य की समीक्षा करने और आगामी बजट सत्र के सुरक्षित संचालन के लिए प्रभावी उपाय सुझाने का निर्देश जारी किया।बता दें कि 2020 का मानसून सत्र कोविड प्रोटोकाल के तहत हुआ था, जिसमें दिन के पहले भाग में राज्यसभा की बैठक और दूसरे भाग में लोकसभा की बैठक होती थी। 2021 के बजट सत्र के पहले भाग के लिए भी इसी प्रोटोकाल का पालन किया गया था।गौरतलब है कि लोकसभा और राज्यसभा सचिवालयों के अलग-अलग सेवाओं से जुड़े करीब 400 कर्मचारी पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद कर्मचारियों को कार्यालय आने से रोक दिया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआइ ने रविवार को सूत्रों के हवाले से बताया था कि राज्यसभा सचिवालय के 65 कर्मचारी, लोकसभा सचिवालय के 200 और इससे जुड़ी सेवाओं के 133 कर्मचारी बीते 4 जनवरी से 8 जनवरी के बीच नियमित कोविड जांच में संक्रमित पाए गए हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें