कौन है शेखर, जो यूपी से दिल्ली में रोजाना करता हजारों किलो प्रतिबंधित मीट की सप्लाई, जानें यहां

Facebook
X
WhatsApp

दो पिकअप गाड़ियां रोजाना यूपी (UP) से दिल्ली में दाखिल होती हैं. गाड़ियों में हजारों किलो प्रतिबंधित मीट लदा होता है. दिल्ली  में अलग-अलग जगहों पर मीट की सप्लाई देने के बाद गाड़ियां वापस यूपी के शहर हापुड़ चली जाती हैं. यह इनका रोजाना का काम है. मीट प्लास्टिक के बोरों में भरा होता है. नेशनल हाइवे-24 से होते हुए पिकअप दिल्ली की ओर जाती हैं. लेकिन सोमवार को दो में से एक पिकअप वैन नोएडा सेक्टर-58 के हत्थे चढ़ गई. वैन में बैठे तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है. 600 किलो मीट भी बरामद हुआ है. यह मीट हापुड़ के शेखर का बताया जा रहा है. नोएडा पुलिस शेखर की तलाश कर रही है. नोएडा और हापुड़ में शेखर के खिलाफ पहले से ही 7 मामले दर्ज बताए जा रहे हैं.

नोएडा थाना सेक्टर-58 पुलिस ने 600 किलो मीट के साथ ही पिकअप वैन में बैठे तीन आरोपी हासिम, राशिद व सूरज प्रकाश को हिरासत में लिया है. पुलिस ने बताया कि यह लोग बीते कई साल से प्रतिबंधित मीट की सप्लाई कर रहे हैं. हापुड में शेखर पुत्र फूलचन्द निवासी अशोक नगर थाना कोतवाली देहात आरोपियों को मीट से लदी गाड़ियां देता है.

मीट कहां पर काटा गया, कहां से आया इसके बारे में आरोपियों को कुछ नहीं बताया जाता है. पिकअप वैन देने के बाद दिल्ली के पते बता दिए जाते हैं. इसके बाद आरोपी गाड़ी लेकर दिल्ली आते हैं और मीट की सप्लाई देने के बाद उसी जगह पर वैन को छोड़ देते हैं जहां से ली थी. इस काम में शामिल 5 अन्य लोग फरार बताए जा रहे हैं.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें