कौशांबी में तड़के पुलिस एनकाउंटर, युवती की हत्‍या मामले में फरार बदमाश घायल

Facebook
X
WhatsApp

यूपी के कौशांबी में बुधवार तड़के पुलिस ने एक मुठभेड़ में फरार बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। एक युवती की हत्‍या के मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस और बदमाश के बीच करारी और चरवा थाने की सीमा में किलहाई नदी के वीराने में मुठभेड़ हुई। घायल हालत में बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंस्पेक्टर चरवा संतोष शर्मा ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि युवती अंतिमा (21) निवासी अड हरा गांव की हत्या का आरोपी बदमाश राजेंद्र किनलहाई नदी के वीराने में छिपा हुआ है। पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ने की कोशिश की, जिस पर बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल हालत में उसे कब्जे में लिया गया है। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
बदमाश की पहचान राजेंद्र सरोज निवासी चरई थाना चरवा के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अपाचे मोटर साईकिल, एक तमंचा 312 बोर, 2 जिंदा व 2 चले हुए कारतूस बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले चरवा कोतवाली क्षेत्र के एक खेत में युवती अंतिमा की लाश मिली थी। उसकी हत्या गला दबाकर की गई थी। पुलिस ने फिलहाल युवती से रेप की बात स्वीकार नहीं की है, लेकिन बदमाश ने युवती से रेप की बात कही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें