कौशाम्बी: घर पर रुके रिश्तेदार ने की युवक की हत्या, पिता को भी किया जख्मी

Facebook
X
WhatsApp

कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र के कोइलहा गांव के एक युवक की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। बेटे को बचाने आए पिता पर भी आरोपी ने जानलेवा हमला कर उसे जख्मी कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या के आरोपी की तलाश में जुट गई है।

कोइलहा गांव के रहने वाले मंगल (18) और पिता कमलेश घर में सुबह घायल हालत में मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को हॉस्पिटल ले गई। जहां डॉक्टर ने मंगल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कमलेश में भर्ती किया गया है। कमलेश ने बताया कि उसका पड़ोसी रिश्तेदार बहोरे रात में अपने घर से झगड़ा कर मेरे यहां आया था। इसके बाद मंगल को लेकर घर गया।

रात में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शोर सुनकर पहुंचा तो बहोरे मेरे बेटे मंगल को ईंट से मार रहा था। कमलेश ने बताया कि बेटे को बचाते समय बहोरे ने उसकी भी पिटाई कर दी। एसपी राधेश्याम विश्वकर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी बहोरे फरार है। जल्द उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

बरेली में शुक्रवार सुबह पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद थाने पहुंच गया। पुलिसवालों से बोला कि खाना बनाने को लेकर पत्नी झगड़ा करती थी। इसीलिए मार डाला। घटना भमोरा के सरदार नगर की है।

पुलिस के अनुसार, सरदार नगर निवासी संदीप शर्मा सुबह खाने बनाने को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। गुस्से में संदीप ने तमंचे से गोली मारकर पत्नी प्रेमलता उर्फ नेहा शर्मा की हत्या कर दी। थाने पहुंचे हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से तमंचा भी बरामद हुआ।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें