क्या है डिजिटल भारत योजना, जिसे लेकर सरकार तैयार कर रही है एक बड़ा रोडमैप

Facebook
X
WhatsApp

ये डिजिटल युग का दौर है। डाटा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और क्वांटम कंप्यूटिंग की दौड़ में आगे बने रहने के लिए कई देश भारी भरकम निवेश कर रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि जो देश डिजिटल क्षेत्र में कामयाबी पा लेगा, उसका एक बड़ा दबदबा विश्व पर होगा। इसी सिलसिले में भारत सरकार भी देश में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं को चला रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम डिजिटल भारत योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य सभी सरकारी विभागों को देश की जनता के साथ डिजिटली रूप से जोड़ना है। इस योजना के जरिए सरकार बिना किसी कागज के डिजिटली रूप से सरकारी सेवाओं को जनता तक पहुंचाना चाहती है। डिजिटल इंडिया मिशन के तहत देश में कई बड़े बदलाव हुए हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं डिजिटल भारत योजना के बारे में –
डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट की शुरुआत 1 जुलाई 2015 को की गई थी। इस योजना के जरिए देश के डिजिटल बुनियादी सिस्टम को सुधारना है। डिजिटल इंडिया योजना ने एक ऐसे इकोसिस्टम का निर्माण किया है, जिसने सभी मिनिस्ट्री और सरकारी विभाग को एक साथ डिजिटली रूप से जोड़ा है।

आज के इस सूचना युग में डिजिटलीकरण का एक खास महत्व हमारे देश के लिए है। ऐसे में सरकार की इस योजना का उद्देश्य देश को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। इस दिशा में सरकार कई ठोस कदम उठा रही है। इसके अलावा डिजिटल भारत योजना का उद्देश्य देश को नॉलेज इकोनॉमी में ट्रांसफोर्म करना भी है।
डिजिटल इंडिया एक खास तरह का अम्ब्रेला कार्यक्रम है, जो कि विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों को कवर करता है। देश को डिजिटली रूप से सक्षम बनाने के लिए सरकार एक बड़ा निवेश इस दिशा में कर रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें