बछरावां रायबरेली — आम जनमानस आवागमन के लिए ग्राम पंचायतों में खड़ंजा मार्ग सड़क आवागमन सुगम बनाने के प्रयास ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा विकास कार्य को किए जाने प्रयास किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ प्राप्त जानकारी के अनुसार बछरावां विकासखंड के ग्राम सभा असहन जगतपुर के निवासी देव नारायण सिंह पुत्र स्वर्गीय बृजपाल सिंह ने खंड विकास अधिकारी को लिखित शिकायत देकर जानकारी दी कि मेरी ग्राम सभा में वर्ष 1996 से 2001 के बीच में ग्राम पंचायत द्वारा शंकरलाल बढ़ई के घर के सामने से अरुण कुमार एवं देव नारायण सिंह के घर के सामने से होते हुए देव नारायण सिंह के खेत तक खड़ंजा मार्ग लगवाया गया था। जिससे आवागमन ग्रामीणों का सुलभ हो सके। वह गांव के अरुण कुमार पुत्र अनंत कुमार सिंह द्वारा गुंडई के बल पर लगभग 10 मीटर खडंजा मार्ग उखाड़ कर पेड़ लगाकर कब्जा कर लिया गया है। इस पर ग्रामीणों को आने जाने में भारी समस्या हो रही है। लगभग एक सप्ताह पूर्व खंड विकास अधिकारी को लिखित शिकायत में मांग की गई है कि खड़ंजा मार्ग उखाड़ने वाले के खिलाफ संवैधानिक कार्यवाही करते हुए तत्काल खडंजा मार्ग लगवाने की गुहार लगाई गई। इस बारे में संवाददाता ने जब ग्राम पंचायत अधिकारी अवध बिहारी बाजपेई से जानकारी दी गई तो उन्होंने बताया कि खंड विकास अधिकारी द्वारा शिकायती पत्र मिला है शीघ्र ही जांच करके संविधानिक कार्यवाही कराई जाएगी। वहीं खडंजा मार्ग लगवाया जाएगा और जो भी अवैध अतिक्रमण है उसको शीघ्र ही हटवाया जाएगा।









