खुद को पिंटू पंडित बताकर हिंदू लड़की से शादी करना चाहता था चांद, तभी हो गया यह हाल

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश में लव जिहाद का एक और मामला देखने को मिलता अगर लड़की सही समय पर पुलिस के पास नहीं पहुंचती और आरोपी गिरफ्तार नहीं होता. दरअसल, यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले के थाना दनकौर क्षेत्र में एक लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि दूसरे समुदाय का एक युवक कथित तौर पर खुद को हिंदू बताकर शादी के लिए दबाव बना रहा था. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि मऊ की रहने वाली एक छात्रा ने थाना दनकौर पुलिस से शिकायत की है कि चांद नामक युवक कथित रूप से अपने आप को हिंदू बताता था. वह अपना नाम पिंटू पंडित बताता था।
पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी के मुताबिक आरोपी ऑटो चालक है. पीड़िता उसके ऑटो में सवार होकर कॉलेज आती-जाती थी. उन्होंने बताया कि कॉलेज आते-जाते समय दोनों की पहचान हो गई तथा दोनों में मित्रता हुई. उन्होंने बताया कि आरोपी लड़की पर शादी का दबाव बना रहा था. लड़की को बाद में पता चला कि आरोपी दूसरे समुदाय से है. वह अपना नाम बदलकर अपने आपको हिंदू बताता था।
उन्होंने बताया कि लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. इस मामले में हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों ने थाना पहुंचकर जमकर हंगामा किया. हालांकि, फिलहाल पुलिस ने मामले को शांत करा दिया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें