खेसारी लाल यादव के गाने पर हुआ बवाल, चले लाठी-डंडे ?

Facebook
X
WhatsApp

खेसारी लाल यादव का गाना बनाने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया जिसमें एक सब इंस्पेक्टर और तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गये. घटना बरौली थाना क्षेत्र के सुरवल गांव की है. घटना के बाद तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल पर कैंप किया है. घटनास्थल से भारी मात्रा में लाठी-डंडा और रॉड पुलिस ने बरामद किया है.

बताया जाता है कि बरौली थाना क्षेत्र के सुरवल गांव में गुरुवार की रात कुछ बच्चे खेसारी लाल यादव का गाना बजा रहे थे, जिसको लेकर विवाद शुरू हुआ. बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये. एक पक्ष से भोला बीन और दूसरे पक्ष से राघो यादव, संजीव यादव और सत्यनारायण यादव जख्मी हो गये. घटना की सूचना पाकर रात में बरौली थाने की पुलिस टीम सुरवल गांव में पहुंची. जहां उग्र ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया.

एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस के साथ बकझक हुई थी. गांव में ऐहतियात तौर पर पुलिस की चौकसी बढ़ाते हुए शांति-समिति की बैठक की जा रही है. एसडीपीओ ने कहा कि रास्ता को लेकर भी दो पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था. फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष से प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें