गाजियाबाद समेत यूपी के इन चार जिलों में लागू होगी पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम, सुधरेगी कानून-व्यवस्था

Facebook
X
WhatsApp

दुबारा सत्ता में आने के बाद से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानून-व्यवस्था को लेकर काफी सख्त नजर आ रहे रहे हैं. मुख्यमंत्री ने अफसरों को साफ निर्देश दिए हैं कि कानून व्यवस्था को लेकर कोई लापरवाही न बरती जाए. बावजूद इसके गाजियाबाद समेत कई ऐसे जिले हैं, जहां अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा. यही वजह है कि चार जिलों में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम को लागू करने की तैयारी चल रही है. मिल रही जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद, मेरठ, आगरा और प्रयागराज में जल्द ही पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू किया जाएगा।

पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक हाल ही में कानून व्यवस्था को लेकर लखनऊ मुख्यालय में एक बैठक हुई थी. इस बैठक में बेहतर पुलिसिंग के लिए कुछ जिलों में कमिश्नरेट सिस्टम लागू करने पर चर्चा हुई. पहले चरण में जिन जिलों में कमिश्नरेट सिस्टम लागू करने की बात चल रही है उसमें मेरठ और गाजियाबाद का नाम शामिल है. दूसरे चरण में आगरा और प्रयागराज में भी इसे लागू किया जाएगा. इसके लिए गृह विभाग में भी तैयारियां शुरू हो गई है।

गौरतलब है कि यूपी के चार शहरों- लखनऊ, नोएडा, कानपुर और वाराणसी में पहले से ही कमिश्नरेट प्रणाली लागू है. दरअसल, पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने से पुलिस कमिश्नर के अधिकारों में वृद्धि हो जाती है, जिससे कई मामलों में पुलिस को डीएम से इजाजत नहीं लेनी पड़ती। इस व्यवस्था से अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलती है. बता दें कि अंग्रेजों ने भी कोलकाता, बॉम्बे और मद्रास में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू की थी. जिसे आजाद भारत में भी कई महानगरों में लागू किया गया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें