गाजियाबाद: LED बल्ब से घर में लगी आग, 2 साल की बच्ची की दम घुटने से मौत

Facebook
X
WhatsApp

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन इलाके में स्थित रिवर हाइट्स नाम की सोसायटी में सोमवार शाम एक फ्लैट में LED में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. इस हादसे में धुएं से दम घुटने से 2 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और बहन की हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सोसायटी के टावर नंबर 4 के फ्लैट नंबर 3बी में हुआ. फ्लैट में रहने वाली महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ सोमवार शाम को सो रही थी. तभी घर में लगी एलईडी में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई और उसमें से बहुत धुआं निकलने लगा. देखते ही देखते यह धुआं पूरे फ्लैट में फैल गया, लेकिन नींद में बेखबर मां-बेटी को इसकी भनक ही नहीं लगी।

घर के अंदर धुआं निकलता देखकर कुछ पड़ोसी मदद के लिए आगे आए और घर का मेन गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की. हालांकि इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली, जिसके बाद वे सीढ़ी लगाकर बालकनी के जरिये अंदर घुसे. वहां उन्होंने महिला और उसकी दोनों बेटियों को बेहोश पाया।
इसके बाद आनन-फानन में वे लोग इन तीनों को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने 2 साल की एक बच्ची को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला और उसकी बड़ी बेटी की हालत गंभीर बन हुई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें