गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज भवन में ली शपथ

Facebook
X
WhatsApp

गुजरात के नए मुख्यमंत्री के रूप में भूपेंद्र पटेल ने राज भवन में शपथ ग्रहण की। इस दौरान शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शपथ के बाद गुजरात के नए सीएम को बधाई दी। इसके अलावा समारोह में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत सहित बीजेपी शासित राज्यों के सीएम भी मौजूद रहे।

वहीं शपथ कार्यक्रम से पहले नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर के स्वामीनारायण मंदिर में गौ-पूजा भी की। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह के अहमदाबाद पहुंचने पर उनका स्वागत भी किया। सोमवार का पूरा दिन नए सीएम का मेल-मिलाप भरा रहा। अमित शाह के स्वागत से पहले भूपेंद्र पटेल ने पूर्व सीएम विजय रूपाणी से गांधीनगर में मुलाकात भी की थी।

वहीं नए सीएम की ताजपोशी से पहले गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा था कि भूपेंद्र पटेल मेरे पुराने मित्र हैं। उन्हें सीएम के रूप में शपथ लेते देखकर हमें खुशी होगी। वहीं अपनी सफाई में उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री नहीं चुने जाने पर मैं बिल्कुल नाराज नहीं हूं। मैं 18 साल से जन संघ से लेकर आज तक बीजेपी का कार्यकर्ता हूं और रहूंगा..कोई जगह मिले या नहीं, बो बड़ी बात नहीं है लोगों का प्रेम और सम्मान मिले वही बड़ी बात है। आपको बता दें कि डिप्टी सीएम का यह बयान अहमदाबाद में भूपेंद्र पटेल से उनकी मुलाकात के बाद आया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें