गुटखा थूकने पर हुआ विवाद, पैंट्री कार मैनेजर ने चलती ट्रेन से युवक को फेंका, जानें पूरा मामला

Facebook
X
WhatsApp

भारतीय रेल जहां कई तरह से जीवन को चलाने में हमें सुविधा देती है तो कई बार इसके कुछ कर्मचारियों की हरकतों से पूरे विभाग को शर्मिंदा होना पड़ता है. ताजा मामला यूपी के ललितपुर का है जहां से रेल कर्मचारियों की हैरान करने वाली हरकत सामने आई है. एक छोटे से विवाद को लेकर ट्रेन के पैंट्री कर्मचारियों ने एक युवक को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया, जिससे शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार ललितपुर के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी रवि यादव शनिवार को राप्तीसागर एक्सप्रेस से झांसी से ललितपुर वापस आ रहा था. रास्ते में उसने पैंट्री कार मैनेजर से पानी की बोतल मांगी. तभी पैंट्री कार मैनेजर ने गुटखा थूंका तो उसकी छीटें रवि के ऊपर पड़ गईं।

शहर के आउटर में मैनेजर ने युवक को ट्रेन से फेंका
इसी बात को लेकर रवि का पैंट्री कार मैनेजर और कर्मियों से विवाद हो गया. रवि को ललितपुर उतरना था लेकिन जब ट्रेन ललितपुर पहुंची तो पैंट्री कर्मियों और मैनेजर ने उसे उतरने नहीं दिया. ट्रेन जब स्टेशन से निकल गई तो पैंट्री मैनेजर ने शहर के आउटर में उसे ट्रेन से धक्का दे दिया. चलती ट्रेन से नीचे गिरने की वजह से युवक को काफी चोटें आई और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिला अस्पताल ने युवक को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है. परिजनों ने मामले की शिकायत जीआरपी के पास दर्ज कराई है. फिलहाल अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि रेलवे पुलिस की तरफ से मामले में कोई कार्रवाई की गई है या नहीं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें