गुब्बारे बेचने वाली ये लड़की कैसे रातोंरात बन गई मॉडल, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

Facebook
X
WhatsApp

सोशल मीडिया किसी की भी जिंदगी बदल सकता है, अगर सही ढंग से इस्तेमाल किया जाए तो. कई लोगों की ये कमाई का जरिया है. सोशल मीडिया किसी को भी रातों रात स्टार बना सकता है. कुछ ऐसा ही केरल की रहने वाली किस्बू के साथ हुआ. सड़कों पर घूम-घूमकर गुब्बारे बेचने वाली लड़की पर एक फोटोग्राफर की नजर पड़ी. उसने किस्बू की कुछ तस्वीरें क्लिक की. फोटो वायरल होने के बाद वो इंटरनेट सेंसेशन बन गई. आज किस्बू एक मॉडल हैं. मूल रूप से राजस्थान से ताल्लुक रखने वाली किस्बू के मेकओवर और ग्लैमरस लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है.

वही , केरल में अंडालूर कावु फेस्टिवल के दौरान किस्बु वहां गुब्बारे बेच रही थी. बतौर फोटोग्राफर काम करने वाले पय्यान्नूर के अर्जुन कृष्णन इस इवेंट को कवर कर रहे थे. इस दौरान फोटोग्राफर की नजर एक लड़की पर पड़ी. वह गुब्बारों के साथ रोशन की बीच खड़ी थी. फोटोग्राफर को लड़की का लुक काफी पसंद आया. वह अपने आप को रोक नहीं पाए. उन्होंने फौरन उस लड़की की कुछ फोटो क्लिक कर ली.अर्जुन ने अपनी खींची हुई फोटो लड़की और उसकी मां को भी दिखाया. दोनों तस्वीरें देखकर काफी खुश हुए. लेकिन किस्बू को इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उसकी किस्मत पलटने वाली है. फोटो खींचने के बाद अर्जुन ने किस्बू की फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दी. उनके पोस्ट पर लोगों को जबरदस्त रिस्पॉन्स आया. उनके दोस्त ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किस्बू की फोटो शेयर की. कुछ ही देर में फोटो वायरल हो गए. किस्बू इंटरनेट सेंसेशन बन गई. फिर लोगों ने किस्बू के मेकओवर और फोटोशूट के लिए परिवार से संपर्क किया.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें