गुलाब जामुन के लिए युवक की हत्या

Facebook
X
WhatsApp
  • आगरा के एत्मादपुर में विनायक भवन में मुस्लिम परिवार की थी शादी, खंदौली से आई थी दो युवकों की बरात
  • गुलाब जामुन के लिए युवक की हत्याशादी की रस्में शुरू होने से पहले ही छिड़ गया गुलाब जामुन को लेकर विवाद
  • बर्तन और कुर्सी फेंकी, चाकू चले

आगरा। शादी में गुलाब जामुन को लेकर विवाद ऐसा बढ़ा कि नौबत लड़के और लड़की वालों में चाकू चलने की आ गई। शुरूआत में खाने के लिए रखे बर्तन फिंके और कुर्सियों से एक दूसरे को मारा गया। चाकू लगने से घायल एक युवक की मौत हो चुकी है और अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस, दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।
घटना आगरा के एत्मादपुर कस्बे की है। यहां मोहल्ला शेखान निवासी उस्मान की बेटियों की शादी जैनब और साजिया विनायक भवन में चल रही थी। बरातें खंदौली के मोहल्ला व्यापारी निवासी वाकर के बेटों जावेद और राशिद की आई थी। नाश्ता आदि के बाद शादी की रस्में शुरू होती, उससे पहले ही गुलाब जामुन को लेकर बरातियों का विवाद हो गया। बातचीत से बढ़ते हुए मामला मारपीट तक पहुंच गया। देखते ही देखते पंडाल में भगदड़ मच गई। लोगों को शुरूआत में समझ ही नहीं आया कि आखिर मामला क्या है।

चाकू लगने से सनी की हुई मौत, कई लोग घायल

जिसे जहां जगह मिली, वह वहां जाकर छिप गया। बर्तन और कुर्सियां फेंके जाने लगे। इसी बीत किसी ने चाकू निकाल लिया और उससे प्रहार करने लगा। चाकू लगने से घायल 20 वर्षीय सनी पुत्र खलील की उपचार के दौरान मौत हो गई है। वहीं शाहरुख व सनी व अन्य घायल हैं। गुरुवार सुबह पुलिस विनायक भवन पहुंचकर प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर है। प्रशिक्षु सीओ सैयद अरीब अहमद ने बताया कि मिठाई को लेकर विवाद हुआ, जिसमें तीन लोग घायल हो गए थे। जिसमें से उपचार के दौरान सुबह एक युवक की मौत हो चुकी है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें