गोंडा में एक तालाब में डूबने से 6 बच्चों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुःख

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना खोडरे के रसूलपुर खान में एक तालाब में डूबने से 6 बच्चों की मौत हो गई . ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सभी बच्चों के शव को तालाब से बाहर निकाल दिया है. जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है.घटना की जानकारी मिलने के बाद गौरा विधायक प्रभात वर्मा मौके पर पहुंच गए हैं.

वही घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों से ले रहे हैं. पुलिस ने बताया कि सुबह बच्चे गोबर की खाद लेकर खेत की तरफ गये थे. गोबर फेंकने के बाद एक बच्चा बगल स्थित तालाब से मिट्टी निकालने लगा. उसका पैर फिसल गया. उसे बचाने के लिए तालाब में एक-एक कर अन्य बच्चे उतरते गए. इसमें 5 बच्चों की डूबकर मौत हो गई.  जबकि एक बच्चा इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

इस मामले सीएम योगी आदित्यनाथ ने बच्चों की डूबने से हुई मौत की घटना पर संज्ञान लिया है. बच्चों की तालाब में नहाते समय हुई दुर्घटना मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है.उन्होंने अधिकारियों को तत्काल घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं.मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें