गोंडा में ट्रिपल मर्डर का आरोपित अशोक कुमार अभी भी फरार,

Facebook
X
WhatsApp

गोंडा में बुधवार को रिटायर्ड रेल कर्मी के साथ उनकी पत्नी तथा बेटी की हत्या का आरोपित अशोक कुमार अभी भी फरार है। उसको पकडऩे के लिए पुलिस बीते 18 घंटे से कई ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन वह अभी भी खाली है है। पुलिस को आरोपित की लोकेशन गोंडा में ही मिली है।

गोंडा में मां-बेटी व पिता को हत्या के 18 घंटे बाद भी आरोपित अशोक कुमार पुलिस की पकड़ से दूर है। रेलवे में गैंगमैन के पद पर तैनात तीन हत्याओं के आरोपित अशोक कुमार के घर में उसके कमरे से खून से सने कपड़े मिले हैं। उसकी तलाश में लगाई गईं टीमें सर्विलांस सहित अन्य माध्यमों के जरिए उसकी खोज कर रही हैं। इस बीच शहर में उसका लोकेशन मिलने के बाद पुलिस टीमों ने कई जगह अभियान चलाकर चेकिंग भी किया। इस घटना से आहत मृतक का बेटा विनोद अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ अस्पताल पहुंचा है। इस घटना को लेकर पुलिस उन लोगों से भी तहकीकात कर रही है।

गोंडा में बुधवार देर शाम नगर कोतवाली के इमिलिया गुरुदयाल के शिवनगर निवासी रिटायर्ड रेलकर्मी देवी प्रसाद, उनकी पत्नी पार्वती, बेटी सपना उर्फ शिंपा की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई थी। हमले में देवी प्रसाद की छोटी बेटी उपासना गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसको बाद में इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया। घटना के समय घर में मौजूद देवी प्रसाद की बहू लक्ष्मी इसमें बच गई थी। उसकी तहरीर पर पुलिस ने देर रात रेलवे में तैनात गैंगमैन अशोक कुमार पर मुकदमा किया है। वह रेलवे कालोनी में रहता है।

अशोक कुमार मूल रूप से उन्नाव जिले के थाना बीघापुर के धानीखेड़ा गांव का रहने वाला है। आरोपित की तलाश में पांच से अधिक टीमें लगाई गई हैं। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया जा चुका है।

गोंडा में ट्रिपल मर्डर के मामले में डीआइजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि हमें गोली चलने की सूचना मिली। पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पहुंची। चार घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रथम दृष्टि प्रेम प्रसंग का मामला दिख रहा है। इसमें तीन लोगों की मौत हुई है। जांच जारी है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र का कहना है कि आरोपित के कमरे से खून से सना हुआ कपड़ा पाया गया। इसके साथ तलवार, चाकू, लाठी-डंडा व तमंचा भी बरामद किया गया है। रस्सी के सहारे आरोपित के कूदकर भागने की भी जांच चल रही है। उसके साथ कुछ लोग और थे या नहीं इसकी भी पड़ताल कराई जा रही है। सर्विलांस के जरिए उसके मोबाइल फोन की डिटेल काल खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें