गोंडा में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, सराफा व्यवसायी से लूट का आरोपित गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

गोंडा: सराफा व्यवसायी के साथ हुई लूट के मामले में सोमवार की भोर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने बचाव के लिए फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश को पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। गोली लगने से एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोतवाली देहात के कंधरातेजी बदवलिया निवासी शेष नारायण सोनी ने शुक्रवार को पुलिस दी गई तहरीर में कहा था कि उसकी इटियाथोक के नरौरा भर्रापुर कस्बे में सराफा की दुकान है। रात में वह अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर वापस आ रहा था। रास्ते में नरौरा भर्रापुर रेलवे क्रासिंग के पहले मोड़ पर बाइक को दो बदमाशों ने गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने उसे कनपटी पर तमंचा लगा दिया। डिग्गी में रखा सोने का जेवरात 130 ग्राम, चांदी लगभग छह किलो व 70 हजार रुपये नकदी लेकर बदमाश फरार हो गए। उसने शोर मचाया। जब तक लोग समझ पाते तब तक बदमाश काफी दूर निकल गए थे। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।

एसपी संतोष कुमार मिश्र ने इसके लिए टीम गठित की थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पारासराय तिर्रेमनोरमा मार्ग पर घेराबंदी की। नहर के पास भोर में बाइक से आ रहे हिस्ट्रीशीटर पारसनाथ से पुलिस की मुठभेड़ हो गई, इसमें उसके पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपित के पास से लूट के जेवरात व नकदी के अतिरिक्त अवैध शस्त्र बरामद किया गया है।

थानाध्यक्ष करुणाकर पांडे ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर दूसरे अभियुक्त की तलाश के लिए टीमें भेजी गई हैं। आरोपित पारसनाथ मिश्रौलिया कानूनगो थाना इटियाथोक का रहने वाला है। इसके विरुद्ध थाने में लूट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें