गोपालगंज में बेकाबू ट्रक ने 5 छात्रों को कुचला, घायलों को गोरखपुर किया गया रेफर

Facebook
X
WhatsApp

गोपालगंज में सोमवार को एक बेकाबू ट्रक ने स्कूल जा रहे पांच छात्रों को कुचल दिया. हादसे में गंभीर रूप से घायल सभी छात्रों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पांच छात्रों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है. यह हादसा कुचायकोट थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव के पास एनएच-27 पर हुआ. सभी घायल छात्र भोपतपुर मध्य विद्यालय के बताये जा रहे हैं. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने भोपतपुर गांव के पास एनएच-27 को जाम कर दिया. घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने उग्र होकर पुलिस पर हमला कर दिया. ग्रामीणों के हमले में एक एसआइ मनोज कुमार पांडेय समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी बताये जा रहे हैं.

मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज के भोपतपुर गांव में पांच छात्रों को ट्रक से कुचलने के बाद आक्रोशित लोगों ने पांच घंटे तक एनएच-27 को जाम रखा. वहीं जाम हटाने पहुंची पुलिस टीम पर आक्रोशित लोगों ने पथराव कर दिया. जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करनी पड़ी है. घटनास्थल पर डीएम और एसपी के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल कैंप कर रही है.मामले की जानकारी देते हुए डीएम ने बताया कि घायल सभी छात्रों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. छात्रों का बेहतर तरीके से इलाज हो सके, इसके लिए गोरखपुर के डीएम और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से बात कर बेहतर इलाज की अपील की गयी है. डीएम ने कहा कि घटना के बाद कुछ लोगों ने उपद्रव किया है. पुलिस उपद्रवियों से निपटने के लिए ऐहतियातन कदम उठा रही है. डीएम ने कहा कि एनएच-27 को जाम से मुक्त करा दिया गया है.बताया जाता है कि आज सुबह करीब 9.45 बजे भोपतपुर गांव के बच्चे मिडिल स्कूल भोपतपुर में पढ़ने जा रहे थे. इस दौरान गलत साइड से आई बेकाबू ट्रक ने पांच बच्चों को कुचल दिया. इनमें भोपतपुर गांव के रवींद्र राम की पुत्री सोनाक्षी कुमारी, पुत्र रितिक कुमार, सत्येंद्र राम का पुत्र विवेक कुमार और मैनेजर राम का पुत्र सत्यम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. सोनाक्षी और रितिक की हालत नाजुक बतायी जा रही है, जिसे सदर अस्पताल से गोरखपुर रेफर किया गया है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें