गोरखधाम एक्सप्रेस में बिना टिकट सफर कर रहे सिपाहियों ने टीटीई को पीटा, फेंकने का किया प्रयास

Facebook
X
WhatsApp

गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में बिना टिकट यात्रा कर रहे सिपाहियों को मंगलवार देर रात सेंट्रल उतरने की सलाह देना टीटीई को महंगा पड़ गया। आरोपित सिपाहियों ने टीटीई को जमकर पीटा और ट्रेन से फेंकने का प्रयास किया इस दौरान यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी।

ट्रेन के दोबारा प्लेटफार्म पर रुकते ही यात्रियों व टीटीई ने उन्हें पीटने के बाद जीआरपी के सिपुर्द कर दिया। गोरखधाम एक्सप्रेस के चल टिकट निरीक्षक (टीटीई) रामबरन ने बताया कि वह लखनऊ से आ रहे थे। स्लीपर कोच में दो सिपाही रक्षित व अंकित यात्रा कर रहे थे। इस पर उन्होंने दोनों को सेंट्रल पर उतर जाने को कहा।
आरोप है कि ट्रेन रात 11:18 बजे सेंट्रल के प्लेटफार्म नंबर सात पर रुकी इसके बावजूद दोनों सिपाही नहीं उतरे तो उन्होंने आपत्ति जताई इस पर सिपाहियों ने उन्हें जमकर पीट दिया। इस दौरान ट्रेन चलने लगी तो सिपाहियों ने उन्हें चलती ट्रेन से फेंकने का प्रयास किया। यह देखकर यात्रियों ने चेनपुलिंग कर दी।

टीटीई को पिटता देखकर अन्य टीटी साथी आ गए और यात्रियों के साथ मिलकर आरोपित सिपाहियों को पीट दिया। मौके पर पहुंची जीआरपी सिपाहियों को लेकर प्लेटफार्म नंबर एक पर लाई और सभी का मेडिकल कराया गया। जीआरपी प्रभारी आरके द्विवेदी ने बताया कि टीटीई व सिपाहियों के बीच मारपीट हुई है। दोनों पक्षों का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें