गोरखनाथ मंदिर में पीएसी जवानों पर हमले का वीडियो वायरल, देखें हमलावर पर कैसे पाया गया काबू

Facebook
X
WhatsApp

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर गेट पर तैनात पीएसी जवानों पर हमला करने वाला अहमद मुर्तुजा अब्‍बासी देर तक पुलिसवालों को छकाता रहा। इस दौरान पुलिसवालों ने काफी धैर्य बनाए रखा। मुर्तुजा पीएससी जवानों पर हमले के बाद हाथ में धारदार हथियार लिए दहशत फैला रहा था। इस दौरान कुछ स्‍थानीय लोगों ने भी मदद की और आखिरकार उसपर काबू पा लिया गया। इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में धारदार हथियार से हमला कर दो पीएसी जवानों को घायल करने के बाद मुर्तुजा गोरखनाथ मंदिर के गेट पर इधर, उधर टहलता नजर आ रहा है। इस दौरान पुलिस दूर से ही उस पर निगरानी रखते हुए घेराबंद में जुटी है। काफी देर तक इधर-उधर टहलने और हाथ में हथियार लेकर पुलिसवालों को धमकाने के बाद मुर्तुजा पर काबू पा लिया जाता है।

प्रत्‍यक्षदर्शियों का कहना है कि मुर्तुजा को पकड़ने में दो जवानों ने काफी दिलेरी दिखाई। गोरखनाथ मंदिर के गेट पर 20वीं बटालियन पीएसी के दो जवान गोपाल गौंड़ और अनिल पासवान ड्यूटी पर थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अहमद मुर्तुजा अब्बासी हाथ में बैग लिए गोरखनाथ मंदिर के मुख्य गेट पर पहुंचा। उसने कुर्सी पर बैठे पीएसी जवानों से धक्कामुक्की शुरू कर दी। फिर अचानक उसने बैग से कपड़े में लपेटकर रखी बांकी (धारदार हथियार) निकाली और ताबड़तोड़ प्रहार करने लगा। हमलावर ने सीधे पीएसी जवानों पर हमला बोला। इस दौरान उसने धार्मिक नारे भी लगाए। उसने धारदार हथियार से प्रहार कर गोपाल गौंड़ और अनिल पासवान को घायल कर दिया और लगातार हमले कर रहा था। यही नहीं, जिसे देखता, उसी की तरफ दौड़ पड़ता था।

वह मंदिर परिसर के अंदर जाने लगा तो वहां तैनात अन्य सुरक्षाकर्मियों ने सतर्कता दिखाई। हाथ में हथियार लिए हमलावर लोगों को डराता-धमकाता आगे बढ़ रहा था तभी यूपीपी के कांस्टेबल अनुराग राजपूत और एलआईयू में तैनात अनिल गुप्ता ने दिलेरी दिखाई। कांस्टेबल अनुराग ने सरकारी असलहा थोड़ी दूरी पर खड़े साथी को थमा दिया और बांस का टुकड़ा लेकर हमलावर की तरफ बढ़ा। हमलावर के हाथ में धारदार हथियार था लेकिन इसकी परवाह किए बगैर उस पर टूट पड़ा। उसकी मदद में एलआईयू जवान अनिल भी पहुंच गया। दोनों हमलावर पर टूट पड़े। कुछ स्थानीय लोगों ने मदद की और दोनों जवानों ने हमलावर को धर दबोचा। 10 मिनट के अंदर हमलावर पर काबू पा लिया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें