गोरखपुर के सांसद रवि किशन के बड़े भाई रमेश किशन का निधन

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद और बालीवुड अभिनेता रवि किशन शुक्‍ला के बड़े भाई रमेश किशन शुक्‍ला का बुधवार को निधन हो गया. 52 वर्षीय रमेश किशन कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

रवि किशन के भाई रमेश मूल रूप से जौनपुर जिले में केराकत कोतवाली क्षेत्र के बिसुई बराई गांव के निवासी हैं. उनका शव आज दिल्ली से वाराणसी लाया जाएगा, जहां गंगा घाट पर ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

रमेश शुक्ला अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे. वह कुछ समय से उच्च रक्तचाप, किडनी और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे. पिछले काफी दिनों से एम्‍स में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें