गोरखपुर: सीएम योगी ने तरकुलानी रेगुलेटर प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन, 10 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Facebook
X
WhatsApp

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व राज्य के जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने सोमवार को राप्ती नदी के मालौनी बांध पर बनाए गए तरकुलानी रेगुलेटर के पास के पंपिंग स्टेशन का लोकार्पण किया। इस दौरान गोरखपुर मंडल में बाढ़ नियंत्रण की 145 करोड़ से अधिक की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से क्षेत्र की करीब 32 हजार की आबादी को बाढ़ की त्रासदी से मुक्ति मिलेगी। इससे 2838 हेक्टेयर कृषि भूमि को भी फायदा होगा।

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि ये आज से काम करना प्रारंभ कर देगा। इसकी क्षमता इतनी है कि ये एक घंटे में रामगढ़ ताल के पानी को बाहर फेंक सकता है। केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन सरकार होती है तो कई गुना तेज गति से काम करती है। तरकुलानी रेग्युलेटर केवल एक पंपिंग स्टेशन नहीं है। खेती-बाड़ी को बचाने के साथ ही इस पूरे विकास खण्ड के अंदर इंसेफेलाइटिस और मस्तिष्क ज्वर जैसी बीमारी से बचाव का माध्यम भी बनेगा।

तरकुलानी रेगुलेटर पर पंपिंग स्टेशन के निर्माण की स्वीकृति केंद्रीय जल आयोग से 10 जून 2017 को मिली थी। 40.60 करोड़ रुपये की शुरुआती लागत से निर्माण कार्य एक फरवरी 2018 से प्रारंभ हुआ। पुनरीक्षित परियोजना में इसकी लागत 84.86 करोड़ हो गई।

निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति 99 प्रतिशत है। तय समयावधि 15 जून 2021 तक पूरा किया गया। पंपिंग स्टेशन में 11 अदद 30 क्यूसेक पंप, तीन अदद 10 क्यूसेक पंप, 5 अदद 625 केवीए डीजल जेनरेटर सेट, सक्शन टैंक की व्यवस्था है। इसके फीडर चैनल की लंबाई 280 मीटर है।

 

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें