गोल्डन ब्वॉय’ को पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी बधाई, कहा- टोक्यो में रचा गया इतिहास

Facebook
X
WhatsApp

टोक्यो ओलंपिक में शनिवार का दिन भारत के लिए सबसे खास रहा, जहां नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) में नया रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। व्यक्तिगत रूप से ये भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले 2008 ओलंपिक में निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने गोल्ड मेडल जीता था। वहीं नीरज की इस कामयाबी पर देश में जश्न का माहौल है। साथ ही उन्हें कई बड़ी हस्तियों ने बधाई दी है।

नीरज की जीत के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि आज टोक्यो में इतिहास रचा गया है। जो आज नीरज चोपड़ा ने पाया है, वो हमेशा याद रखा जाएगा। नीरज ने बहुत ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने अपने जुनून के साथ खेला और अद्वितीय धैर्य दिखाया। उन्हें गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई।

वहीं राष्ट्रपति ने ट्वीट कर लिखा कि नीरज चोपड़ा की अभूतपूर्व जीत। आपके भाले ने सभी बाधाओं को तोड़ दिया और सोने पर निशाना लगाते हुए इतिहास रचा। आप देश के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ट्रैक और फील्ड में भारत को गोल्ड दिलाया। आपका करतब हमारे युवाओं को प्रेरणा देगा। भारत उत्साहित है। आपको हार्दिक बधाई।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें