गोल्‍ड पाने और रातों रात अमीर होने की चाहत ने ली 12 महिलाओं की जान, जानें-

Facebook
X
WhatsApp

मेदान. इंसान के अमीर बनने की चाहत कभी खत्म नहीं होती है, भले ही इसके लिए उसको अपनी जान देकर ही कीमत क्यों न चुकानी पड़े। इसके लिए इंसान कोई भी खतरा उठाने को तैयार रहता है। इस मामले में महिलाओं और पुरुषों को हाल एक जैसा ही है। महिलाओं की बात चली है तो गोल्ड या सोना हमेशा से ही महिलाओं को अपनी तरफ आर्कषित करता रहा है। इसी आर्कषण और जल्दी से अमीर बनने की चाहत में शुक्रवार को इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के मेंडेलिंग नेताल जिले में स्थित एक छोटे से गांव में मौजूद एक गैरकानूनी गोल्ड माइंस ने यहां की करीब 12 औरतों की जान ले ली।
स्थानीय पुलिस चीफ राजागुकगुक के मुताबिक माइंस में हुए लैंडस्लाइड की चपेट में आने वाली दो महिलाओं के घायल होने की खबर है। उनका कहना है कि ये खदान अवैध है और जिस वक्‍त यहां पर ये हादसा हुआ उस वक्‍त ये महिलाएं खदान के मुहाने पर बने करीब दो मीटर गहरे गड्ढे में उतर रही थीं। उसी वक्‍त उनके ऊपर टनों मिट्टी आ गिरी। इस हादसे में बारह महिलाओं की मौत तत्‍काल ही हो गई थी जबकि दो को घायल अवस्‍था में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस ने यहां पर सर्च आपरेशन चलाया था। स्‍थानीय पुलिस के मुताबिक इस जगह पर अक्‍सर लोगों को सोना की चाहत खींच कर ले आती है। ये लोग बिना किसी सुरक्षा उपायों के खदान के अंदर जाने की कोशिश करते हैं। यहां पर ऐसा करने की एक बड़ी वजह यहां की गरीबी भी है। यहां पर रहने वाले सैकड़ों मजदूर जान पर खेलकर इस काम को करते हैं। यहां पर गोल्‍ड की तलाश में आने वाले इस खदान के ढहने या फिर भूस्‍ख्‍लन होने के खतरे से भी भलिभांति परिचित होते हैं।
इसके अलावा भी इन लोगों के सामने कई दूसरे खतरे भी होते हैं। ये लोग खदान से निकाली गई मिट्टी से सोना हासिल करने के लिए ये लोग कई तरह का दूसरा खतरा भी मोल लेते हैं। इसको साफ करने में जानलेवा मर्करी और साइनाइड तक का इस्‍तेमाल बिना किसी सुरक्षा के किया जाता है। गौरतलब है कि इंडोनेशिया में फरवरी 2019 में आखिरी बार बड़ा खनन हादसा हुआ था। उस वक्‍त अवैध खदान के ऊपर बना एक अस्‍थायी ढांचा गिर पड़ा था जिसकी वजह से 40 लोगों की मौत हो गई थी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें