गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने प्रदेश में धर्मांतरण रोकने को लेकर जताई प्रतिबद्धता, लोगों से जागरूक रहने की अपील

Facebook
X
WhatsApp

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य में बढ़ रहे धार्मिक मतांतरण पर चिंता जाहिर की है। शुक्रवार को कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि तेजी से धार्मिक मतांतरण में हाशिए के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। इस बीच उन्होंने साफ किया कि प्रदेश सरकार इस तरह के किसी भी कृत को अनुमति नहीं देगी।
गोवा के कुडने गांव में एक कार्यक्रम में सावंत ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लोग धर्मांतरण को आगे बढ़ा रहे हैं। ये लोग समाज में विषम परिस्थितियों का सामना कर रहे लोगों का फायदा उठा रहे हैं। धर्मांतरण को लेकर सख्त रुख एहतियात करते हुए सावंत ने कहा कि राज्य सरकार कहीं भी धर्मांतरण नहीं होने देगी। उन्होंने लोगों से धर्मांतरण को लेकर जागरुक रहने की अपील की है। सावंत ने कहा कि गोवा में पुर्तगाली शासन के दौरान देवताओं और संस्कृति को नष्ट कर दिया गया था। जिसे हमें एक बार फिर से जगाने की जरूरत है।
कार्यक्रम के दौरान सावंत ने कहा कि साठ साल पहले लोगों का मानना था कि ईश्वर की रक्षा होती है तो धर्म की रक्षा होती है और धर्म की रक्षा होती है तो देश की रक्षा होती है, इसी को ध्यान में रखते हुए लोग अपने देवताओं के साथ यहां गोवा में आ जाते थे। उन्होंने कहा कि हमें आने वाली पीढ़ियों को इन मंदिरों के संस्कारों और रीति-रिवाजों की याद दिलानी होगी।
सावंत ने कहा कि उन्होंने गोवा में कई जगहों पर मंदिरों को देखा है, लेकिन लोग यहां साल में केवल एक बार ही जाते हैं।उन्होंने अपील की कि आने वाली पीढ़ियों को इन मंदिरों के संस्कारों और रीति-रिवाजों को याद दिलाने की जरूरत है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें