गो हत्या के आरोप में शख्स की पीट-पीट कर हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

देश की राजधानी दिल्ली में गोहत्या के आरोप में गोरक्षकों ने एक शख्स को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची छावला थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. पुलिस की मानें तो अब तक 4-5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और जल्द ही और गिरफ्तारियां होंगी।

पुलिस अधिकारी ने मृतक की पहचान कर ली है और उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक एक ​फॉर्म हाउस का सुरक्षा गार्ड बताया जा रहा है, जिस पर फॉर्म हाउस में गाय लेकर आने का गंभीर आरोप भी लग रहा है. मौके से पुलिस को गोवंश के अवशेष भी मिले हैं।

पुलिस के मुताबिक, घटना कल देर रात करीब सवा दो बजे के आसपास की है. इस दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि छावला इलाके में स्थित एक फॉर्म हाउस पर गो हत्या की गई है. बताया जा रहा है कि इससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंचती, गोरक्षकों का एक गुट मौके पर पहुंच गया और फॉर्म हाउस के सुरक्षा गार्ड के साथ ही, वहां मौजूद 2-3 लोगों को बेरहमी से पीटा. इसके बाद वे मौके से फरार हो गए।

उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई. लेकिन एक शख्स को जब पुलिस पूछताछ के लिए छावला थाने ले गई, जहां पूछताछ के दौरान ही उसकी तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद तत्काल उसे दोबारा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छापेमारी कर रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें