गोरखपुर जिले के बेलघाट ब्लॉक के अन्तर्गत आने वाले धोबौली ग्राम सभा के प्राथमिक विधालय में आज स्वतन्त्रता दिवस के कार्यक्रम का आयोजन बहुत धूमधाम से मनाया गया। ग्राम सभा धोबौली के प्रधान संतोष यादव ने ध्वजारोहण अपनी माता जी श्रीमती सोनमति के हाथो से कराया। उनका यह कहना था की हमारे समाज के विकास में स्त्रीयों का बहुत अहम किरदार है। किसी रास्ट्र के विकास तभी पूरी तरह संभव है जब स्त्री और पुरुष एक साथ मिल कर काम करे। इस मौक़े पूर्व प्रधान प्रतिनिधि वीरेन्द्र सहनी, प्रधनाध्यापक अखिल यादव समेत गाँव के महातम यादव,विजय, अरुण,संदीप,प्रभुनाथ, विजय बहादुर आदि लोगों मौजुद रहे।
रिपोर्ट : हिमांशु शुक्ला
Post Views: 3









